गाईजात्रा के अवसर में देउवा तथा सभामुख देवराज घिमिरे ने दी शुभकामना
काठमांडू, भादव ४– नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्वप्रधान मंत्री शेरबहादुर देउवा ने गाईजात्रा के अवसर में शुभकामना देते हुए कहा है कि प्रत्येक पर्व का आदर और सम्मान करना हमारी परम्परा रही है । अपने शुभकामना संदेश को व्यक्त करते उन्होंने कहा है कि विभिन्न जातजाति की अपनी–अपनी विशिष्ट परम्परा, रहनसहन, रीतिरिवाज और पर्व त्योहार है ।
शुभकामना संदेश में उन्होंने उल्लेख किया है कि “नेपाल बहुजातीय, बहुभाषिक, बहुसांस्कृतिक, बहुधार्मिक विशेषता से भरा एक सुन्दर देश है । नेपालियों की मौलिक सांस्कृतिक पर्व में गाईजात्रा पर्व भी महत्वपूर्ण पर्व है ।”
सभापति देउवा ने कहा कि लोकतन्त्र में सभी जातजाति, भाषाभाषी तथा धर्म और संस्कृति को समान अवसर दिया गया है । सम्पूर्ण सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा करते भावी पुश्ता के लिए ऐसे पर्वो को जीवन्त रखना हम सबका दायित्व और जिम्मेदारी है ।
इसी तरह सभामुख देवराज घिमिरे ने भी गाईजात्रा पर्व के अवसर पर अपनी शुभकामना दी है । उन्होंने संदेश में कहा है कि समाज में विद्यमान विकृति और विसङ्गति को उजागर करने वाला पर्व गाईजात्रा है । उन्होंने कहा कि गाईजात्रा में प्रहसन के माध्यम से सामाजिक विकृति प्रति व्यङ्ग्यात्मक प्रदर्शन करने का चलन है । प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन के दूसरे ही दिन अर्थात् भाद्र कृष्णपक्ष प्रतिपदा से अष्टमी तक मनाए जाने वाला यह पर्व राष्ट्रीय सांस्कृतिक पर्व भी है ।


