टिकटॉक प्रतिबंध हटाने की तैयारी में सरकार
काठमांडू, २० अगस्त । सरकार ने सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर लगे प्रतिबंध को हटाने की तैयारी शुरु की है । पता चला है कि टिकटॉक प्रतिबिन्ध को लेकर चीनी सरकार ने सरकार से बार–बार सवाल किया है । इसीलिए प्रतिबन्ध हटाने के लिए सरकार ने होमवर्क शुरु किया है ।
कार्तिक २७ गते तत्कालिन पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के नेतृत्ववाली सरकार ने टिकटॉक पर प्रतिबन्ध लगाया था । उससे पहले कार्तिक २३ गते सरकार ने सामाजिक संजाल नियमन निर्देशिका जारी की थी । यही निर्देशका अनुसार सरकार ने सामाजिक सद्भाव विरुद्ध होने के आरोप लगाते हुए नेपाल में टिकटॉक को प्रतिबंध लगाया था ।
टिकटॉक में प्रतिबंध लगाने से पहले तत्कालिन प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने नेपाली कांग्रेस, एमाले जैसे प्रमुख राजनीतिक दल की नेताओं से भी बातचित किया था । प्रमुख दल के नेताओं ने भी मौन स्वीकृति देने के कारण सरकार ने प्रतिबंध का निर्णय किया था ।

