मधेस प्रदेश तथा वागमती के विभिन्न स्थान में भारी बारिश होने की संभावना
काठमांडू, भादव ५– देश के हर क्षेत्र में बारिशहो रही है । कुछ जगहों में मध्यम बारिश तो कही भारी बारिश हो रही है । कैलाली में बीति रात से भारी बारिश हो रही है । जिला के अधिकांश स्थानों में पिछले कुछ घण्टे से भारी बारिश हो रही है ।
मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि मोहना और इसका सभी सहायक नदियों में बहाव बढ़ने के कारण तटीय क्षेत्रों और बाढ़ की आशंका है । इसलिए इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने को भी कहा है । पिछले ६ घण्टा में धनगढ़ी में ९०.२ मिलिमिटर वर्षा हुई है । “धनगढ़ी में अभी भी बारिश हो रही है और कंचनपुर में भी बारिश हो रही है । सातों प्रदेश में बारिश हो रही है ।
मधेस प्रदेश तथा वागमती के विभिन्न स्थान में बारिश हो रही है और आज दिनभर आज तेज बारिश होगी । मानसून के न्यूनचापीय रेखा सरदर स्थान के कुछ उत्तर की ओर होने के कारण देश के बहुत से स्थानों में बारिश हो रही है ।

