Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चन्द्रागिरि नगरपालिका–२ बलम्बु में मिली शंकास्पद वस्तु

 

काठमाडू, भादव ६– काठमांडू के चन्द्रागिरि नगरपालिका–२ बलम्बु स्कुल के नजदीक के ही एक घर में आज सुबह शंकास्पद वस्तु मिली है ।
प्रेशर कुकर जैसे शंकास्पद वस्तु मिलने के बाद पुलिस प्रभाग बलम्वु से पुलिस निरीक्षक उपेन्द्र प्रसाद आचार्य की टीम वहाँ पहुँची है ।
काठमांडू पुलिस परिसर के प्रवक्ता एसपी नवराज अधिकारी ने बताया कि सुबह ८ बजे पुलिस को शंकास्पद वस्तु मिलने की जानकारी के बाद ही उस जगह पर पुलिस परिचालन किया गया । वहाँ पुलिस ने पहुँचने के बाद देखा तो पाया कि एक झोला में प्रेशर कुकर जैसा वस्तु है । इसके बाद उक्त क्षेत्र को सुरक्षित किया गया है ।
शंकास्पद वस्तु के कारण खतरा हो सकता था । इस बात को ध्यान में रखते हुए सेना के बम डिस्पोजल युनिट को भी खबर की गई और सेना की यूनिट अभी शंकास्पद वस्तु मिलने वाली जगह में पहुँच चुकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com