मनुष्य की पहचान की आवश्यकता कभी खत्म नहीं होगी – सीके राउत
काठमांडू, भादव ७ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष डॉ.सीके राउत ने कहा है कि मनुष्य की पहचान की आवश्यकता कभी खत्म नहीं होगी । उन्होंने यह बात शुक्रवार को काठमांडू में आत्मकथा ‘वैरागदेखि बचावसम्म’ के लोकार्पण समारोह में कही ।
अध्यक्ष राउत ने कहा वैश्वीकरण के कारण पहचान की आवश्यकता खत्म नहीं होगी वरन और बढ़ती जाएगी । उन्होंने कहा कि मधेशियों को नेपाली कहने में संकोच करना लेकिन उनकी पहचान भी नहीं बनने देना अच्छी बात नहीं है । उन्होंने कहा कि भले ही वैश्वीकरण हो गया है लेकिन किसी भी देश की यात्रा करते समय सबसे पहले पहचान की जरूरत होती है । अध्यक्ष राउत ने कहा कि लोग चन्द्रमा, मंगल ग्रह में पहुंच जाए तब भी उसकी पहचान नहीं मिटेगी


