तनहुँ बस दुर्घटना सभी १६ लोगों को उपचार के लिए काठमांडू लाया गया
काठमांडू, भादव ७ – तनहुँ के आँबुखैरेनी गाँवपालिका वडा नम्बर २ ऐनापहारा के नजदीक हुए बस दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल सभी १६ लोगों को उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है ।
नेपाली सेना के हेलिकॉप्टर से सभी घायलों को उपचार के लिए काठमांडू लाया गया है । दुर्घटना में चालक सहित ४३ लोग थे और सभी का उद्धार किया जा चुका है । दुर्घटना में १४ लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हो चुकी है । बाकियों की अवस्था भी अचेतावस्था में है । खासकर १३ की अवस्था चिन्ताजनक है ।
एक बार में १२ और दुसरी बार में ४ लोगों को उपचार के लिए काठमांडू शिक्षण अस्पताल लाया गया ।
गोरखपुर से केशरवानी परिवहन ट्रैवल्स के यूपी ५३ एफटी ७६२३ नम्बर की बस भादव ४ गते बेलहिया नाका से ८ दिन का रुट परमिट लेकर नेपाल आई थी । ये सभी यात्री २ दिन पोखरा के स्पोट्र्स होटल में रहकर काठमांडू आ रहे थे ।
पर्यटकों को भैरहवा से पोखरा पहुँचाकर काठमांडू ला रही बस सड़क से मस्र्याङ्दी नदी किनार में गिर गई । यूपी ५३ एफटी ७६२३ नम्बर की बस तनहुँ के ऐनापहरा नामक स्थान के नजदीक ही मस्र्याङ्दी नदी में गिर गई ।

