नेपाल के विकास में भारतीय पक्ष हमेशा हमारे साथ हैं– परराष्ट्रमंत्री आरजु देउवा
काठमांडू, भादव ७ –परराष्ट्रमंत्री आरजु देउवा राणा ने अपने भारत भ्रमण को लेकर कहा कि नेपाल को लेकर भारतीय हमेशा एक ही बात कहते हैं कि हम नेपाल के विकास में हमेशा साथ रहेंगे । उन्होंने अपनी भारत भ्रमण को लेकर ब्रीफिंग करते हुए बताया कि दो बड़े दल ने मिलकर जो सरकार बनी है इस वर्तमान सरकार के प्रति भारत की प्रतिक्रिया बहुत ही अच्छी है ।
परराष्ट्रमन्त्री देउवा भारत भ्रमण पूरा कर गुरुवार को ही स्वदेश वापस लौटी हैं । आज (शुक्रवार पार्टी केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में भारत भ्रमण बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों के साथ पञ्चेश्वर, महाकाली नदी के पुल के साथ ही अन्य एजेण्डा में भी बातचीत हुई ।
अपने भ्रमण लेकर उन्होंने कहा कि इसका सकारात्मक प्रभाव दिख ही रहा है कि डुबान समस्या के बारे में अध्ययन करने के लिए संयुक्त बैठक की खबर शुक्रवार को ही आई ।
उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि ‘लक्कीली मोदीजी से भी मुलाकात हुई । ’ उन्होंने आगे कहा कि मैं आलोगों को बताना चाहती हुँ कि ‘सबसे अच्छी बात यह रही कि दोनों बड़ी पार्टी ने मिलकर जो सरकार बनाई है । उस सरकार के प्रति उनलोगों की बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया है । उन्होंने यह भी बताया कि नेपाल के विकास में भारतीय पक्ष हमेशा साथ हैं ।

