Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में महिला को प्रधानमन्त्री बनाना चाहता हूँ – प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, भादव ८– प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि वह नेपाल में महिला प्रधानमन्त्री बनाना चाहते हैं । शनिवार काठमांडू में हुए यूथ कॉन्क्लेव में सहभागियों के प्रश्नों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि महिला को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी होनी चाहिए ।
उन्होंने कहा कि – ‘मैं महिला को प्रधानमन्त्री बनाना चाहता हूँ लेकिन इसके लिए कुछ तैयारी करनी होगी । दो महीना, तीन महीना, अगले साल महिला प्रधानमंत्री बना ही दूंगा ये कहना मुश्किल हो सकता है लेकिन बहुत जल्द ही बनाने की तैयारी के बारे में सोच रहा हूँ ।
उन्होंने बताया कि वो हमेशा महिला की हित के लिए क्रियाशील रहे हैं । उन्होंने इस बात की भी चर्चा की कि राष्ट्रपति, प्रधानन्यायाधीश और सभामुख सभी उनके ही समय में बने ।
उन्होंने कहा कि ‘मैं बहुत भाग्यशाली मानता हूँ अपने आप को कि मैंने ही पहली महिला राष्ट्रपति बनाया, पहली महिला प्रधानन्यायाधीश बनाया, तथा पहली महिला सभामुख बनाया’ । नेपाल की पहली महिला राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी, पहली महिला प्रधानन्यायाधीश सुशीला कार्की और पहली महिला सभामुख ओनसरी घर्ती हैं ।

यह भी पढें   प्रमुख प्रतिपक्षी दलों की बैठक शुरु

प्रधानमंत्री ओली ने इस बात की भी चर्चा की कि ‘अगर अभी की बात करें तो मैंने प्रधानमंत्री बनते ही मौका मिलते ही एक महिला को मुख्य सचिव बना दिया ।
अभी विदेश भ्रमण में जाने वाली सरकारी प्रतिनिधि मंडल में महिला अनिवार्य करने की भी बात उन्होंने कही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com