Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिन्धुली के गोलन्जोर गाँवपालिका–१ में हुई कार दुर्घटना ३ लोग लापता १ घायल 

 

काठमांडू, भादव ८– सिन्धुली के गोलन्जोर गाँवपालिका–१, बेलटार स्थित सड़क से काठमांडू आ रही निजी कार सुनकोसी नदी में गिर गई । कार में सवार लोगों में घायल एक व्यक्ति सुशान्त कक्षपति का उद्धार कर उपचार के लिए खुर्कोट स्थित अस्पताल में भेजा गया है ।
खोटाङ के हलेसी से काठमांडू आ रही कार शनिबार करीब साँझ ५ः३० बजे नदी में गिर गई ।
इस दुर्घटना की खबर मिलने के तुरंत बाद सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल विपद व्यवस्थापन बेश खुर्कोट से सशस्त्र प्रहरी निरीक्षक के कमाण्ड में गोताखोर सहित १० लोगों की टोली को तैनात किया गया है ।
प्रहरी के अनुसार उक्त गाड़ी में ४ लोग सवार थे जिनमें से १ ने रोड पर छलांग लगाई । वो सामान्य रुप से घायल हैं । भक्तपुर सूर्यविनायक नगरपालिका जगाती के निवासी ३२ वर्षीय चालक अबिन बाके, उसी जगह के ३० वर्षीय प्रनित स्यागु और ३७ वर्षीय बलराम घटुवा की अभी कोई खबर नहीं मिल पाई है । लापता लोगों की तलाश जारी है ।

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com