प्रतिनिधि सभा की बैठक में एमाले के सांसद लक्ष्मीप्रसाद पोखरेल का प्रश्न –यह सरकार कैसी है
काठमांडू, आश्विन १५ – नेकपा (एमाले)के सांसद लक्ष्मीप्रसाद पोखरेल ने प्रश्न किया है कि – प्रधानमंत्री वालेन्द्र शाह (बालेन) नेतृत्व की सरकार कैसी हैं ? गुरुवार (आश्विन १५) प्रतिनिधिसभा की बैठक में उन्होंने सरकार को लेकर कटाक्ष करते हुए पहले प्रश्न किया फिर स्वयं उसका जवाब भी दिया । जवाब देते हुए कहा कि ‘यह श्री ३ महाराज जैसी सरकार दिखती है ।’
उन्होंने कहा कि – कैसी सरकार है यह ?“संसद् में बहुमत प्राप्त संसदीय दल के नेता प्रधानमंत्री होने के वावजूद यह सरकार संवैधानिक सरकार की जैसी है । अपने ही दल की बैठक में जाना नहीं है निर्दलीय सरकार जैसी । सर्वदलीय बैठक में जाना नहीं है, एकदलीय सरकार जैसी ।” उन्होंने आगे कहा “भूमिगत गिरोह से चलने वाली पंचायती सरकार जैसी । राष्ट्रपति को नजर अंदाज करना श्री ३ महाराज के जैसी । ये कैसी सरकार है ?”उन्होंने अपनी बात रखते हुए यह भी टिप्पणी की कि वर्तमान सरकार महाभारतकालीन जरासंध जैसी दिखती है ।


