Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बस दुर्घटना में मृतक 25शवो को भारतीय वायुसेना के विमान से नासिक भेजा गया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुक। शुक्रवार को तनहुं जिला में पोखरा से काठमांडू आ रहे बस म्याग्दी नदी में गिर गयी। इसमें वस के चालक,क्लीनर सहित 27लोगो की मृत्यु हो गयी है।
शनिवार को भारतीय वायुसेना विमान3810से चितवन से 25शव को महाराष्ट्र के नासिक भेजा गया। वही चालक तथा उप चालक का शव शव वाहन से गोरखपुर भेजा गया। भरतपुर भारत सरकार के युवा खेलकूद तथा रक्षा राज्य मंत्री निखिल खाडसे, महाराष्ट्र के विधायक संजय शुभ करें भी उसी विमान से गये। भारत सरकार के राज्य मंत्री निखिल खाडसे विधायक,संजय शुभ करें तथा भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने घायलों से अस्पताल में हालचाल पूछे। उपरोक्त जानकारी चितवन के जिलाधिकारी इन्द्र देव यादव ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com