Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीर्ष नेताओं के बीच सहमति हुई तो सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति इस्तीफा देंगे – योगेश भट्टराई

 

काठमांडू भादव ९ – नेकपा (एमाले) ने कहा है कि शीर्ष नेताओं के बीच अगर सहमति हुई तो सार्वजनिक लेखा समिति के सभापति प्रतिपक्ष दल छोड़ने को तैयार है । प्रतिनिधि सभा अन्तर्गत सार्वजनिक लेखा समिति की रविवार की बैठक में एमाले सांसद योगेश भट्टराई ने कहा कि सभापति के विषय को उठाकर उनपर दबाब बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।
नेकपा (माओवादी केन्द्र) लेखा समिति के सभापति पद की मांग करती आई हैं । बैठक में माओवादी सांसद लेखनाथ दाहाल ने उक्त पद प्रतिपक्षी को देने की पहल करने के लिए समिति के सभाापति ऋषिकेश दाहाल को आग्रह किया था ।
जबाव में भट्टराई ने कहा कि ०७९ साल के निर्वाचन के बाद शीर्ष नेतृत्व बीच सभापति के विषय को लेकर आम सहमति से तय हो गया था । उनका कहना था कि पुनः सहमति होने पर समिति सभापति इस्तीफा देंगे ।
उन्होंने कहा कि “सभापति संसदीय परम्परा अनुसार विपक्षी दल का होता है । बहुत कुछ ऐसी परम्परा है जिसे हम तोड़ रहे हैं । “०७९ के चुनाव के बाद समिति सभापति में निर्वाचन नहीं हुआ, सहमति से ही चयन हुआ है । राजनीतिक दलको नेतृत्व में पुनः सहमति होती है तो सभापति को इस्तीफा दे देना चाहिए । भट्टराई ने कहा कि इससे पहले लेखा समिति के सभापति पद प्रतिपक्ष को दिया गया है या नहीं यह भी देखने का आग्रह किया । उन्होंने सभामुख, राष्ट्रीयसभा के अध्यक्ष भी कैसे बनाया गया है यह भी देखने का सुझाव दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *