Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली तीर्थयात्रियों से भरी बस भारत में दुर्घटनाग्रस्त, ३६ से ज्यादा लोग घायल

 

काठमांडू भादव ९ – रविवार की सुबह बिहार के समस्तीपुर के एनएच (नेशनल हाइवे) २८ में नेपाली तीर्थयात्रियों भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है । भारतीय सामाचार अनुसार इस दुर्घटना में ३६ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । तेज गति से आ रही ट्रक ने बस को पीछे से ठोकर मार दी जिससे बस वही सड़क पर पलट गई ।
बस में ४३ लोग सवार थे जिनमें अधिकांश घायल हैं । घायलों में से पाँच की अवस्था गंभीर है । दुर्घटना का पता चलते ही मुसरीघरारी थाना से पुलिस पहुँची और सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया । २० घायलों को सदर अस्पताल में भर्ना किया गया है और उन सबकी पहचान हो गई है ।
अस्पताल में उपचाररत घायलों में बारा के मुक्तिपलिया की गीता देवी, सीमाकुमारी विश्वानाथ मुखिया, शोभा कुमारी , राजेश्वरप्रसाद साह, मुस्कान साह, फेकन मुखिया, सियापति देवी, लक्ष्मी झा, रविन्द्र कुमार रामेश्वर साह, सुवोधप्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजलकुमारी , किशोरी साह, उषा देवी आदि हैं । बस ड्राइवर और ट्रक ड्राइवर दोनों को पुलिस ने नियंत्रण में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *