जनता के मुद्दों और सवालों को लेकर हम सड़क आंदोलन करेंगे– अध्यक्ष उपेन्द्र यादव
काठमांडू भादव ९ – जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने घोषणा की है कि जनता के मुद्दों और सवालों को लेकर हम सड़क आंदोलन करेंगे । रविवार काठमांडू में जनता के साथ जसपा, नेपाल अभियन्ता अभिमुखीकरण का उद्घाटन करते हुए उन्होंने यह बात कही ।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जनता को सचेत और संगठित करने के लिए ही उनलोगों ने चार महीने का अभियान चलाया । इस अभियान के बाद संगठन को सुदृढ़ करने और तीसरे चरण में जनता के मुद्दों और सवालों को लेकर सड़क पर उतरेंगे ।
उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए अब दूसरो का इंतजार नहीं करना है । उनका कहना था कि जसपा, नेपाल को सड़क और जनता के बीच से हस्तक्षेपकारी भूमिका खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए ।


