अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने पदाधिकारियों का किया चयनः चेम्जोङ सहअध्यक्ष, राजकिशोर उपाध्यक्ष
काठमांडू, भादव १०– जनता समाजवादी पार्टी, नेपाल ने पदाधिकारियों का चयन कर लिया है । पार्टी के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने २० पदाधिकारियों का चयन किया है । जेठ ३० गते को संपन्न पार्टी महाधिवेशन से अध्यक्ष का ही केवल चयन किया गया था और पदाधिकारियों का चयन नहीं किया गया था । पदाधिकारियों के चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष यादव को दिया गया था ।
यादव ने पदाधिकारी, केन्द्रीय सदस्य सहित पार्टी के विभिन्न आयोग में भी पदाधिकारियों का चयन किया है । यादव ने नेता रकम चेम्जोङ को पार्टी के सहअध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है । राजकिशोर यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है । मधेश प्रदेश के पूर्वमुख्यमन्त्री रहे लालबाबू राउत और रामकुमार शर्मा को महासचिव की जिम्मेदारी दी है ।
इसके साथ ही पाँच उपाध्यक्ष, तीन उपमहासचिव, सात सचिव, एक कोषाध्यक्ष का भी चयन किया है । मनीष सुमन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी में यथावत् रखा गया है ।


