समाज में कुछ लोग ऐसे हैं जो केवल विरोध करना जानते हैं – प्रधानमन्त्री ओली
काठमांडू, भादव १०– प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली काठमांडू के जिला प्रहरी परिसर, नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में अपनी बात को रखते हुए कहा कि देश में कुछ लोग ऐसे हैं जो भत्ता को पचाने के लिए विरोध कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि आज का हमारा समाज कुछ ऐसा हो गया है कि बात कोई भी हो, लोगों को केवल विरोध करना है । किसी की इज्जत नहीं करनी है । लोग हर किसी के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने लगे हैं । इसके कारण के बारे में उन्होंने कहा कि इन्हें ऐसा करने के लिए किसी भी कारण की आवश्यकता नहीं है । ये जो भी युवा और व्यक्ति हैं ये ऐसे ही शिकायत नहीं कर रहे हैं ? दरसल ये अपना वेतन पचा रहे हैं भत्ता पचा रहे हैं । उन्होंने कहा कि अनेक प्रकार की शक्तियां हमारे समाज में फैल रही है जो कि हमारे यहाँ की शांति को भंग करने और समाज को तोड़ने का प्रयास कर रही है, कभी धर्म के नाम पर तो कभी मुक्ति के नाम पर या और भी न जाने कितनी शक्तियां हैं जो इस तरह के प्रयास में लगे हैं । ऐसी शक्तियाें को देश के विकास से,या देश के अमन चैन से कोई सरोकार नहीं है ।
ओली ने प्रहरी प्रशासन को निर्देशन देते हुए कहा कि इन बातों की ओर भी ध्यान दें । उन्होंने सभी को सचेत करते हुए कहा कि ऐसी शक्तियों से बचकर रहें । कार्यक्रम में मुख्यसचिव, प्रमुख, निमित्त सेना प्रमुख से लेकर उच्च सुरक्षा अधिकृतों की भी उपस्थिति थी ।


