कांग्रेस महाधिवेशन – सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित
काठमांडू, आश्विन २७ – नेपाली कांग्रेस के सह महामंत्री में जीवनबहादुर शाही निर्वाचित हुए हैं । ४ लोगों को पीछे करते हुए शाही इसबार सह महामंत्री में निर्वाचित हुए हैं । निर्वाचन पोर्टल में उल्लेख किया गया है कि कांग्रेस के कर्णाली प्रदेश संसदीय दल नेता शाही ने ३ हजार ९ सौ ६ मत प्राप्त किए हैं । उन्होंने अपने प्रतिस्पर्धियों जनकराज गिरी, नारायणप्रसाद भट्टराई राजन कुँवर और रामबहादुर विष्ट को बहुत ज्यादा अंतर से जीत हासिल की है । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी गिरी को १ हजार ३७० मत ही मिलें । इस बात का निर्वाचन पोर्टल में उल्लेख है लेकिन निर्वाचन समिति ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है ।
निर्वाचन समिति के सदस्य सचिव राजु कटवाल ने जानकारी दी है कि मतगणना का काम समाप्त हो गया है अब मत के सत्यापन करने का काम चल रहा है । शाही ने इससे पहले भी २०७८ में सम्पन्न १४ वेंं महाधिवेशन में सह महामंत्री पद के लिए ही अपनी उम्मीदवारी दी थी । उस समय शाही बद्रीप्रसाद पाण्डे से वो पराजित हो गए थे । इस बार के प्रयास में वो सफल रहे हैं ।


