संसदीय सुनवाई समिति की बैठक में नेपाली भाषा में बोलने का दिया गया निर्देश
काठमांडू, आश्विन २७ – संसदीय सुनवाई समिति की बैठक में नेपाली भाषा में बोलने का निर्देश दिया गया है । संसदीय सुनवाई समिति की आज की बैठक की शुरुआत में ही समिति के सभापति बोधनारायण श्रेष्ठ ने निर्देश दिया कि यथा संभव नेपाली भाषा में ही अपनी बात को रखें ।
इससे पहले हुई बैठक में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) के नेता वर्षमान पुन ने यह मांग की थी कि सभापति की ओर से यह निर्देश दिया जाए कि सांसद नेपाली भाषा में ही प्रश्न पूछे ।
सभापति श्रेष्ठ ने कहा कि कुछ उद्धरण अंग्रेजी में भी दिए जा सकते हैं।
सुनवाई समिति में राजदूत पद के लिए प्रस्तावित उम्मीदवारों की सुनवाई अभी जारी है । सोमवार को भारत, चीन, अमेरिका और ब्रिटेन के लिए प्रस्तावित राजदूतों की सुनवाई हुई थी । आज अन्य देशों के लिए प्रस्तावित राजदूतों की सुनवाई की जा रही है ।

