टुंडीखेल में प्रधानमंत्री ओली के खिलाफ लगे नारे
काठमांडू, भादव १०–प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ काठमांडू के टुँडिखेल में नारे लगाए गए । सुदूरपश्चिम के मुख्य पर्व गौरा पर्व के अवसर में टुँडिखेल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें प्रधानमन्त्री ओली भी शामिल थे । कार्यक्रम में ओली के खिलाफ दर्शकदीर्घा की अन्तिम लहर से नारा लगाने की बात सामने आई है ।
अंतिम लहर से आवाज आ रही थी कि –ओली तुम्हारे कारण सभी दुख पा रहे हैं । ये आवाज दर्शक दीर्घा से ही आ रही थी जो मंच से थोड़ी दूरी पर थे । इसका वीडियो भी सामाजिक सञ्जाल में सार्वजनिक किया गया है । इन लोगों ने काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन शाह के पक्ष में हुटिङ भी किया था ।
पुलिस ने जानकारी दी है कि सांस्कृतिक पर्व में आमन्त्रित हुए प्रधानमंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करने वाले समूह की अभी पहचान नहीं हो पाई है ।


