Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में रथयात्रा आज मंगलवार को लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल

 
फाइल फोटो

माला मिश्रा / वरुण मिश्रा
कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन आज बिराटनगर में एतिहासिक रथयात्रा निकाली जाएगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। बिराटनगर के तिनपैनी चौक स्थित राधा- कृष्ण मंदिर से विधि पूर्वक पूजा अर्चना के बाद कृष्ण राधा के युगल जोड़ी सहित रथ यात्रा बिराटनगर के मेन रोड, धरान रोड होते पुनः मंदिर पहुंचेगा।

रथ का रस्सी खींचने के लिये रथ के दोनों ओर डोरी रहेगा। रथ के आगे पीछे गाजे-बाजे के साथ विभिन्न झांकी रहेगी। एतिहासिक रथ यात्रा का सफल संचालन में विभिन्न
कमिटी उप समिति स्वयंसेवक सक्रिय रहेंगे। बिराटनगर के विभिन्न चौक चौराहे पर श्रद्धालु के दर्शन हुए रथ के ठहराव की व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर विभिन्न संस्था संस्था स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे जिसकी तैयारी कर ली गई है। आयोजक के अनुसार एतिहासिक रथयात्रा में नेपाल के विभिन्न शहरों के अलावा बिहार से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसकी तादाद लाखों में रहता है। आयोजक कमिटी के ओर से नंदकिशोर राठी के अनुसार रथयात्रा को पुनः मंदिर पहुंचने में नौ किलोमीटर की दूरी तय कर लगभग पांच घंटे का समय लगता है। मोरंग एसपी नवराज कार्की के अनुसार सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है । सादा लिवास में भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। प्रदेश सरकार के द्वारा सरकारी छुट्टी दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com