गोपाल सेवा समिति नववलपरासी द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं झाकी उत्सव
देशबन्धु यादव, नवलपरासी । गोपाल सेवा समिति नववलपरासी के आयोजन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं झाकी सहित शोभा यात्रा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव ने कहा की भगवान श्री कृष्ण की अनन्त विषेशताएं है । कालजयी , बासुरी वादक , सुदर्शनचक्र धारी और समग्र मानव जाति के लिए अर्जुन के माध्यम से गीता का प्रथम उपदेश दिया।
ईस मौके पर गोपाल सेवा समिति के उपाध्यक्ष इन्द्रकमल यादव ने स्वागत मंतव्य दिया। इसी क्रम में रामग्राम नगरपालिका वार्ड नम्बर १५ के वार्ड अध्यक्ष धनपत यादव , यूवा समाजसेवी नागेन्द्र यादव , गोपाल सेवा समिति के सचिव जनार्दन यादव ने शुभकामना मंतव्य व्यक्त किया ।
यूवा व्यवसायी अनुप यादव , संतराम यादव , हिटलर यादव , सहकारी अभियन्ता हृदेश यादव , गोपल सेवा समिति के भवन निर्माण हेतु जग्गा दाता समाजसेवी सुरेन्द्रनाथ यादव के साथ ही विशिष्ट महानुभावों का गरिमामय सक्रिय सहभागिता रहा ।
कार्यक्रम का सहजीकरण ज्ञानप्रकाश यादव , प्रधानाध्यापक इन्द्रकमल यादव और राजु यादव ने किया। गोपाल सेवा समिति नवलपरासी के अध्यक्ष बुधिराम यादव के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


