Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के एक दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, भादव १४– आज सातों प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की या बारिश हो रही है । आज दिन में भी देशभर में आंशिक से साधरणतया बादल छाए रहेंगे । कोशी, बागमती, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है । बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश होने की भी संभावना है । आज रात कोशी, बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश होन की संभावना है । ये जानकारी मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने दी है ।
बागमती, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना होने के कारण इन क्षेत्रों में गेग्रान बहाव, बाढ़, भूस्खलन तथा भूक्षय जैसे प्रकोप का खतरा हो सकता है । इसलिए खतरा और इनसे होने क्षति से बचने के लिए आवश्यक सतर्कता अपनाने का महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *