उपप्रधानमन्त्री एवं शहरी विकास मन्त्री प्रकाशमान सिंह ने काठमांडू के प्रदूषित वातावरण में सुधार के लिए मांगे सुझाव
काठमांडू, भादव १४– उपप्रधानमन्त्री एवं शहरी विकास मन्त्री प्रकाशमान सिंह ने काठमांडू के प्रदूषित वातावरण में सुधार के लिए सुझाव सलाह की मांग की है । इसके साथ ही नदी और नालों की प्रदूषित वातावरण में सुधार के लिए भी सुझाव की मांग की है ।
उन्होंने सामाजिक सञ्जाल फेसबुक के द्वारा सुझाव का आह्वान किया है । जो सझाव आएंगे, उन सुझावों का अध्ययन कर ही कार्यान्वयन किए जाने की उनकी रणनीति है । उन्होंने लिखा है कि – अच्छे विचार, अच्छे सुभाव दें ताकि नदी नाला में सुधार के साथ ही काठमांडू उपत्यका में जो प्रदूषित वातावरण है उसमें भी सुधार की जा सके ।


