पाँचथर विस्फोट– दो धायल बच्चों की मृत्यु
काठमांडू, भादव १४– पाँचथर के फालेलुङ गाँवपालिका–५, डाँडागाँव में कल हुए विस्फोट में दो बच्चे घायल हो गए थे । दोनों घायल बच्चों की मृत्यु हो गई है। घटना में घायल हुए दलीप साँवा की ढ़ाई वर्ष की बेटी प्रिन्सा और ११ वर्ष का बेटा दिप्सन की मृत्यु होने की जानकारी पुलिस ने दी है । जिला प्रहरी कार्यालय पाँचथर के प्रहरी नायव उपरीक्षक हेमन्त भण्डारी क्षेत्री के अनुसार प्रिन्सा को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन बीच रास्ते में ही जाने के क्रम में और दिप्सन का इलाम में उपचार के क्रम में मृत्यु हो गई । स्थानीय आइतराज केरुङ के घर में कल हुए विस्फोट में चार बच्चे घायल हुए थे । जिनमें ज्ञानबहादुर राई के ९ वर्ष का बेटा पवन और एक और बालक की अवस्था सामान्य बताई गई है । पुलिस के अनुसार ग्रेनेड जैसी दिखने वाली वस्तु विस्फोट में हुआ था । विस्फोट को लेकर अनुसन्धान किया जा रहा है ।


