Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य के अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए हुआ नामांकन

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के नये अध्यक्ष, बरिष्ठ उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित सदस्यों के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुयी।
अध्यक्ष पद के लिए मनीष रमण साह, जीतेन्द्र प्रसाद साह तथा सुरेन्द्र भंडारी ने नामांकन दाखिल किए।
इसी बरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मनोज कुमार साह, विकास कुमार चौधरी तथा अंबु प्रसाद साह ने नामांकन दाखिल किए।
इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण साह, विश्वनाथ साह सूड़ी ने नामांकन पत्र भरा। इसी तरह महिला उपाध्यक्ष के लिए रिंकू साह, माया कुमारी तथा सरिता ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया।
इसी तरह महासचिव पद के लिए फूलदेव पंडित, गणेश कुमार साह अशोक कुमार चौधरी तथा सुधीर पंजियार ने नामांकन दाखिल किया।सचिव पद के लिए नरेंद्र बिक्रम साह, राकेश पंजियार, श्रवण कुमार साह तथा गोपी कुमार साह ने नामांकन दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद के लिए राम चंद्र पंजियार, मनोज कुमार शर्मा, राकेश कुमार साह तथा परमेश्वर साह ने नामांकन दाखिल किए। इसी तरह एसोसिएट सदस्य में दीपक कुमार साह तथा अभिषेक कुमार ने नामांकन दाखिल किए।
सभी उम्मीदवार जानकी मंदिर,राम मंदिर,राज देवी मंदिर में पूजा पाठ कर समर्थकों के साथ जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ कार्यालय में जाकर नामांकन दाखिल किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com