Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी का भ्रमण नही टला,प्र म कोईराला स्वागत करेंगे : गृहसचिव सिलवाल

 

kkkकैलास दास ,जनकपुर, मंसिर ५ । गृह सचिव सूर्य सिलवाल ने कहा है कि भारत सरकार द्वारा मोदीजी का जनकपुर भ्रमण रद्द होने का कोई खबर नही आया है ।
शुक्रवार को जनकपुर में पत्रकार सम्मेलन कर सचिव सिलवाल ने मोदी के सम्बोधन को बाह्रबिघा में ही करने की तैयारी की जानकारी दी है । उन्होने यह भी कहा कि भारत सरकार व्दारा मोदी का जनकपुर भ्रमण रद्द की खबर नही है । बहुत ही जोर शोर से मञ्च की तैयारी की जा रही है । अगर ऐसा होता तो परराष्ट्र मन्त्रालय मार्फत गृह को खबर होता ।  प्रम मोदी जी को जनकपुर भ्रमण ९ गते को होना निश्चित है ।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए गृह सचिव सिलवाल के साथ में नेपाल प्रहरी और सशस्त्र प्रहरी के उच्च अधिकारी समेत जनकपुर आ चुके है । इनका कहना है कि स्थानीय माँग अनुसार ही मोदी का सम्बोधन जानकी मन्दिर प्राङ्गण के बदले बाह्रबिघा में होने जा रहा है ।
bbbइससे पहले मन्त्री बिमलेन्द्र निधि ने विज्ञप्ती जारी कर यह सूचना दी थी कि मोदी के काठमाडौं के बाहर का सभी कार्यक्रम तथा यात्रा स्थगित कर दिया गया है।  इधर विपक्षी २२ दल का मोर्चा ने शुक्रवार को जनकपुर बन्द किया है ।
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का प्रस्तावित जनकपुर, लुम्बिनी और मुक्तिनाथ का भ्रमण रद्द किये जाने का समाचार सञ्चार प्रकाश में आने के बाद प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला ने टेलीफोन कर भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी को अपना भ्रमण रद्द नही करने के लिए आग्रह किया था । गुरुवार को रात प्रधानमन्त्री कोइराला ने अपना समकक्षी मोदी को टेलीफोन से भ्रमण रद्द बारे किया गया निर्णय मेंं पुनर्विचार करने के लिए आग्रह भी की है ।
भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का जनकपुर में स्वागत के जिम्मा पायें सरकार का वरिष्ठ मंत्री बिमलेन्द्र निधि से जनकपुर के वातावरण नही सम्भलने की सम्भावना को देखते हुए प्रधानमन्त्री कोइराला ने कहा कि हम स्वयं जनकपुर में भारतीय प्रधानमन्त्री के स्वागत के लिए आऐंगे ।
भारतीय राजदूत रणजीत रे ने भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का काठमाडौं के बाहर के सभी धार्मिक भ्रमण रद्द होने की जानकारी दूतावास को नही होने की बात कही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com