मैं शी जिनपिंग को नेपाल भ्रमण कराने की पहल करुँगा – चीन के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत डॉ. कृष्णप्रसाद ओली
काठमांडू, भादव १६ – चीन के लिए प्रस्तावित नेपाली राजदूत डॉ. कृष्णप्रसाद ओली ने कहा कि अपने राजदूत के कार्यकाल में वो चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अन्य को नेपाल भ्रमण कराने के लिए पहल करेंगे । इसी तरह की नेपाल की ओर से भी उच्चस्तरीय भ्रमण कराने की पहल करेंगे ।
संसदीय सुनवाई समिति की बैठक में अपनी कार्ययोजना को पेश करते हुए उन्होंने कहा कि वो दोनों ही देश के राष्ट्र प्रमुख, सरकार प्रमुख और उच्चपदस्थ व्यक्तियों के भ्रमण आदान प्रदान करने के लिए प्रयत्न करेंगे ।
उन्होंने कहा कि नेपाली विद्यार्थी जो चीन में उच्च शिक्षा का प्राप्त करने के लिए जाते है । विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का जो अवसर चीन सरकार ने दिया है, इस संदर्भ को देखते हुए उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाने और अध्ययन में विविधीकरण करने के लिए चीन सरकार से अनुरोध भी करेंगे ।
चीन में विभिन्न पेशा, व्यवसाय तथा शोधकार्य में संलग्न नेपालियों के अनुभव, कौशल और पूँजी को राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने का प्रयास को लेकर उन्होंने अपनी कार्ययोजना में उल्लेख किया है । इसी तरह नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों में लगानी प्रवर्द्धन करने की पहल करने का भी उल्लेख किया है ।


