Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बादशाह कुर्मी को मंत्री बनाने के विरोध में काठमांडू में धरना

 

काठमांडू, भादव १६ – बाँके की निर्मलादेवी कुर्मी की हत्या के आरोपी बादशाह कुर्मी को लुम्बिनी में नेपाली कांग्रेस द्वारा मंत्री बनाए जाने के विरोध में काठमांडू के माइतीघर मण्डल में धरना चल रहा है । सावन २५ गते से कंकली से माइतीघर तक पैदल चलकर वें सभी धरना में बैठे थे ।
तीन सप्ताह से लगातार धरना के बाद भी सरकार ने जब कोई खोज खबर नहीं ली तो आज माइतीघर मण्डल से बालुवाटार तक खाली पैर पैदल चलकर प्रदर्शन करने की जानकारी अभियन्ता रूबी खान ने दी है ।
उन्होंने कहा कि ’हम अभी ४०–४५ लोग है और चलते चलते और लोग जुड़ते चले जाएंगे ।
उनके अनुसार निर्मला कुर्मी के हत्या के मुद्दें को अदालत में पहुँचना चाहिए । लेकिन मुख्य आरोपी को ही मंत्री बना दिया गया है । इसी कारण से पीडि़त ने जब देखा कि न्याय पाना मुश्किल है तो धरना का सहारा लिया है । इससे पहले गृह मन्त्रालय और पीडि़त परिवारों के बीच कुर्मी के मुद्दें को अदालत भेजने की सहमति होने के बाद आन्दोलन वापस लिया गया था । लेकिन मुख्य आरोपी को ही प्रदेश का मंत्री नियुक्त कर दिया । उनका आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी पीड़क का संरक्षण कर रही है ।
उनकी मांग है कि बादशाह कुर्मी को मंत्री पद से हटाया जाए । निर्मला कुर्मी हत्या मुद्दें को तत्काल अदालत में पहुँचाया जाए । उनकी यह भी मांग है कि आन्दोलनकारियों के सुरक्षा की गैरेंटी भी दी जाए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com