Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री राम पतंजलि योग शिविर द्वारा आयोजित किया तीज कार्यक्रम

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । श्री राम युवा कमिटी से संचालित श्री राम पतंजलि योग शिविर द्वारा शनिवार की शाम नोचा पोखर के तट पर तीज दर खाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस तीज कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा तीज हिन्दू महिलाओं का महान पर्व है।यह पति के सुस्वास्थ्य तथा दीर्घायु के लिए किया जाता है।जिस तरह तीज में पति पत्नी का दिल एक होता है। वैसे सदैव होना चाहिए। छोटी मोटी बातें को अहं न बनाकर आपसी समझौता करना चाहिए। राम युवा कमिटी के उपाध्यक्ष राम प्रताप साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, योग गुरु विमल पंडित, पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष संजीव यादव, जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के कार्यपालिका सदस्य शैल कुमारी साह,योग साधिका लामा दीदी सहित कई लोगों ने विचार रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *