Wed. Sep 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गृहमंत्री गुरुङ आज मृतक परिवार से मिलेंगे

 

काठमांडू, सावन १५ – गृहमंत्री सुधन गुरुङ आज सिरहा जा रहे हैं । आज सिरहा में वो मृतक के रिश्तदारों से मिलेंगे ।
सिरहा जाने कार्यक्रम की जानकारी स्वयं गृहमंत्री ने सुनसरी के देवानगंज में दी है ।
गुरुवार की रात गृहमंत्री गुरुङ ने देवानगंज गाँवपालिका के कप्तानगंज में मृतक के रिश्तेदारों से मुलाकात की थी । उनकी उपस्थिति में मृतक के परिवारों के साथ सात बूँदे सहमति में हस्ताक्षर भी किया गया ।
सहमति के बाद वें मोरङ के विराटनगर पहुँचे । कुछ समय वहाँ बिताने के बाद वे सिरहा जाएंगे । सुनसरी में हुए हिंसात्मक घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन ने उग्र रुप धारण कर लिया जिसके बाद गुरुवार को मधेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में अशांति फैली हुई है । सिरहा में प्रहरी की गोली लगने से धनगढीमाई नगरपालिका–तुलसियाही निवासी रामवृक्ष यादव के पुत्र १९ वर्षीय गणेश यादव की मृत्यु हो गई थी ।
गृहमंत्री गुरुङ आज यादव परिवार से मिलेंगे, साथ ही जिला के पिछली अवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के लिए प्रहरी प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेंगे ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com