Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देवानगंज घटना –ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता का अंतिम संस्कार आज

 

काठमांडू, सावन १५ – सुनसरी के देवानगंज स्थित मदरसा की कानुनी हैसियत सहित अन्य विषयों की जाँच की जाएगी । गृहमंत्री और पीडि़त पक्ष बीच हुए ७ बूँदे समझौते में तत्काल जाँच शुरु किए जाने का उल्लेख किया गया है । गुरुवार देवानगंज गाँवपालिका–३ कप्तानगंज में सावन १० गते को हुई घटना में मृत्यु होने वाले ओमप्रकाश मेहता और जयप्रकाश मेहता के अभिभावक और गृह मंत्रालय बीच एक समझौता हुआ है ।
समझौता में उल्लेख किया गया है कि दोनों मृतकों को सरकार शहीद घोषणा करेगी, मृतकों के परिवारों को १० लाख रुपये देगी साथ ही कप्तानगंज में हुए घटना की निष्पक्ष और प्रभावकारी जाँच कर दोषी पर कारवाई करेगी । इसके अलावे दोनों मृतकों की याद में गाँवपालिका के उपयुक्त क्षेत्र में स्थानीय सरकार के समन्वय में स्मृति पार्क का निर्माण करेगी । आज (शुक्रवार) दिन में २ मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com