सप्तरी राजविराज के विभिन्न क्षेत्रों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू
काठमांडू, सावन १५ – सप्तरी के सदरमुकाम राजविराज नगरपालिका के विभिन्न क्षेत्रों में आज सुबह ५ बजे से अगले आदेश तक के लिए कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है । जिला प्रशासन कार्यालय ने आज सूचना जारी की है जिसके तहत जिलों में शान्ति सुरक्षा कायम करने के लिए जिला सुरक्षा समिति के निर्णय अनुसार कर्फ्यू का आदेश जारी किया गया है ।
प्रमुख जिला अधिकारी श्यामकृष्ण थापा द्वारा जारी आदेश अनुसार राजविराज नगरपालिका भीतर पूर्व में खाँडो खोला, पश्चिम में हुलाकी राजमार्ग की जुडनी–ढलही, उत्तर में रूपनी रोड के बसबिट्टी चौक और दक्षिण में कोशी पश्चिम मूल नहर (विष्णुपुर गाँवपालिका सीमा) तक के क्षेत्रों में कर्फ्यू के आदेश दिए गए है ।


