सुरक्षा समिति का निर्णय.. भारत से नेपाल आने वालों को अनिवार्य रुप से परिचयपत्र दिखाना होगा
काठमांडू, सावन १५ – सर्लाही में सुरक्षा समिति की बैठक ने निर्णय किया है कि भारत से नेपाल आने वालों को अनिवार्य रुप से परिचयपत्र दिखाना होगा ।
सर्लाही के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी होमप्रसाद घिमिरे ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा समिति ने यह निर्णय लिया है कि कि शान्ति सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, पड़ोसी देश भारत से सीमा नाका होते हुए नेपाल आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से अपना आधिकारिक परिचय दिखाने के लिए परिचयपत्र दिखाने के बाद ही प्रवेश करने दिया जाएं ।
सर्लाही में गुरुवार की शाम तक शांति, सुरक्षा की अवस्था सामान्य होने के बावजूद शुक्रवार सदरमुकाम मलंगवा में बाजार बंद किया गया है । प्रहरी ने जानकारी दी है कि जगह –जगह में प्रर्दशन हो रहे हैं ।


