रौनियार युवा मंच के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाया गया शपथ

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । रौनियार सेवा समिति के भ्रातृ संगठन रौनियार युवा मंच को रौनियार सेवा समिति के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी।इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के सभापति राम चंद्र मंडल थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि युवा देश का भविष्य होता है। युवा को नशा पान आदि से दूर रहकर अपने काम में लगना चाहिए।
निर्वाचन प्रमुख अरूण कुमार गुप्ता ने अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, महासचिव रंजीत कुमार गुप्ता, सचिव रवि कुमार गुप्ता , कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता तथा सदस्य गण शिव रतन साह रौनियार,अमन कुमार गुप्ता, प्रकाश रौनियार,नवीन कुमार गुप्ता रौनियार, सीताराम गुप्ता, कन्हैया कुमार रौनियार, आदित्य रौनियार,नितिश रौनियार, विशाल कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी तथा प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम में रौनियार सेवा के अध्यक्ष राम प्रताप साह रौनियार, पंकज कुमार आजाद, परमेश्वर गुप्ता,निर्मल कुमार चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

