एनसेल का लाइसेंस नवीकरण
काठमांडू, भादव १७ – एनसेल का लाइसेंस नवीकरण कर दिया गया है । नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण ने रविवार को ही एनसेल के जीएसएम सेल्युलर मोबाइल सेवा का लाइसेंस नवीकरण कर दिया है । नवीकरण शुल्क का भुगतान करने के लिए एनसेल को ब्याज सहित किश्त की सुविधा सरकार ने उपलब्ध कर दी थी । उसी अनुसार अभी एनसेल द्वारा पहली किस्त में पाँच अरब रुपय देकर लाइसेंस नवीकरण किया गया है ।
२० अरब नवीकरण शुल्क के बाकी १५ अरब अब तीन किश्त में प्रत्येक वर्ष ५ अरब रुपये एनसेल को १० प्रतिशत ब्याज सहित देना होगा । प्राधिकरण के प्रवक्ता सन्तोष पौडेल ने एनसेल का लाइसेंस नवीकरण होने की जानकारी दी है । उन्होंने कहा कि यदि एनसेल चाहे तो बाकी सभी रकम एक ही बार में ही दे सकने की व्यवस्था की गई है । एनसेल को भादब १६ गते नवीकरण के बाद ही पत्र दिया गया है ।
एनसेल के लाइसेंस नवीकरण की अवधि भादव १५ गते को ही समाप्त हो गया था । इस नवीकरण के साथ ही एनसेल को ५ वर्ष का लाइसेन्स मिल गया है ।

