Wed. Sep 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गाजा में छह बंधकों की मौत के बाद इजरायल में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर

 

येरुशलम.2  सितम्बर

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के युद्धविराम समझौते को नहीं करने के कारण लोगों में गुस्सा बढ़ गया था. अगर ये समझौता हो गया होता तो बंधकों को छुड़ाया जा सकता था. इजरायली मीडिया के मुताबिक तेल गाजा में छह बंधकों की मौत के बाद इजरायल में रविवार को हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए. अवीव में 300,000 लोग सड़कों पर उतरे और देश भर में 200,000 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इन प्रदर्शनों में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शेष 101 बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करने की मांग की गई. येरुशलम में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को जाम कर दिया और प्रधानमंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन किया.

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

वीडियो फुटेज में तेल अवीव के मुख्य राजमार्ग को प्रदर्शनकारियों से भरा हुआ दिखाया गया, जो मारे गए बंधकों की तस्वीरों वाले झंडे पकड़े हुए थे. इजरायली टेलीविजन फुटेज में पुलिस को सड़कों को जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें करते हुए दिखाया गया. स्थानीय मीडिया ने 29 लोगों को गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी. देश के मजदूर नेताओं ने सोमवार को एक दिन की आम हड़ताल की अपील की है. इजरायली सेना ने रविवार को दक्षिणी गाजा शहर राफा में एक सुरंग से बंधकों के शवों की बरामदगी की घोषणा की थी.

हमास ने करीब से बंधकों को मारी गोली
इजरायली स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फोरेंसिक जांच से पता चला है कि 48-72 घंटे पहले हमास के आतंकवादियों ने उन्हें बहुत करीब से कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल तब तक चैन से नहीं बैठेगा जब तक कि वह जिम्मेदार लोगों को पकड़ नहीं लेता. इजरायल की जनता के बीच बढ़ते गुस्से के बीच ट्रेड यूनियन महासंघ के प्रमुख अर्नोन बार-डेविड ने रविवार को सरकार पर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाने के लिए सोमवार को आम हड़ताल की अपील की. नेतन्याहू के साथ अक्सर टकराते रहे इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने भी समझौते की अपील की.

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

विपक्षी नेता और पूर्व प्रधान मंत्री यायर लैपिड ने लोगों से तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया. गौरतलब है कि अमेरिका, कतर और मिस्र की मध्यस्थता में महीनों तक चली रुक-रुक कर बातचीत अब तक किसी समझौते को हासिल करने में विफल रही है. जबकि अमेरिका का समझौता करने का दबाव बढ़ रहा है और उसके टॉप अधिकारी इस इलाके में बार-बार यात्राएं कर रहे हैं. इजरायल और हमास ने रविवार से मंगलवार तक रोजाना कम से कम आठ घंटे के लिए गाजा के इलाके में लड़ाई रोकने पर सहमति जताई है ताकि पोलियो के खिलाफ 640,000 बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सके.

यह भी पढें   चकाचौंध में खोता समाज, टूटते परिवार और बिखरते रिश्ते : बिमल सरार्फ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com