Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ और ट्रेड युनियन के बीच श्रमसम्बन्धी समस्या समाधान के लिए फोरम की स्थापना

 

काठमांडू, भादव १९ – नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ और ट्रेड युनियन के बीच श्रमसम्बन्धी समस्या समाधान करने के लिए फोरम की स्थापना की गई है । इस सम्बन्ध में गत सप्ताह महासंघ सचिवालय, टेकु में हुई बैठक में सहमति हुई ।
महासंघ सचिवालय में हुई बैठक में नेपाल उद्योग वाणिज्य महासंघ के अध्यक्ष चन्द्रप्रसाद ढकाल ने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में रोजगारदाता–श्रमिक सम्बन्ध में सुधार हुआ है । ढकाल ने कहा कि भविष्य में आने वाले किसी भी चुनौती का समाधान करने के लिए रोजगारदाता और श्रमिक के बीच सहकार्य और समन्वय होनी चाहिए ।
बैठक में संयुक्त ट्रेड युनियन समन्वय केन्द्र (जेटीयूसीसी) के अध्यक्ष योगेन्द्र कुँवर ने कहा कि गत मंसिर में हुए समझदारी पत्र समीक्षा करने के साथ ही साथ आगामी दिनों में आने वाले चुनौतियों को द्विपक्षीय रूप में न्यूनीकरण के उपायों का पहचान करते जाने, सामाजिक सुरक्षा कोष को और अधिक सक्रिय करते जाने के लिए श्रमिक और रोजगार दाता दोनों ही पक्ष की भूमिका को बढ़ाना जरुरी है ।

यह भी पढें   भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित नेपाल में सामुदायिक विकास परियोजना का उद्घाटन

महासंघ के उपाध्यक्ष एवं रोजगारदाता परिषद् की सभापति ज्योत्सना श्रेष्ठ ने कहा कि गत मंसिर में जो समझौते हुए हैं उनका बहुत ही जल्द कार्यान्वयन किया जाएगा । साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि दोनों पक्ष की सहमति में क्षेत्रगत, उत्पादकत्व आदि के आधार में न्यूनतम पारिश्रमिक तय करने के विषय में भी चर्चा करने के लिए बैठक की आयोजना होनी चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com