सरकार की पहली प्राथमिकता नागरिक को सेवा प्रदान कराना है –गृहमंत्री लेखक
काठमांडू, भादव १९ – गृहमन्त्री रमेश लेखक ने बताया है कि सरकार की पहली प्राथमिकता नागरिक को सेवा प्रदान कराना है । आज (बुधवार) महेन्द्रनगर स्थित नेपाल प्रहरी प्रदेश कार्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि पुलिस कोे सुविधा सम्पन्न भवन निमार्ण से नागरिक को सेवा प्रदान करना सहज हो जाएगा । उन्होंने कहा कि ‘अभी पुलिस को सीमित स्रोत साधन में काम करना पड़ रहा है । गृहमन्त्री लेखक ने कहा कि ‘नवनिर्मित भवन से सेवाप्रवाह करना सहज होगा ।’ उन्होंने नेपाल पुलिस को समयानुकूल अनुसन्धान के लिए अब्बल बनाने पर भी अपनी धारणा धारणा व्यक्त की ।
उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ समय में साइवर अपराध बढ़ रहा है । इसके लिए पुलिस को परम्परागत अपराध के अलावे साइबर अपराध में भी अनुसन्धान करनी होगी । उन्होंने बताया कि संसद में हुए दो बड़े दलों के बीच सहमति होने से नया राजनितिक समीकरण बना है ।
उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि एमाले और कांग्रेस बीच हुए सात बुँदे सहमति कार्यान्वयन को लेकर किसी तरह का कोई शंका नहीं करें ।
कार्यक्रम में नेपाल पुलिस के महानिरीक्षक वसन्त बहादुर कुँवर ने कहा कि सम्पूर्ण नागकिर गुणस्तरीय सेवा प्राप्त कर सकें, इस उदे्श्य से ही पूर्वाधार विकास पर जोड़ दिया गया है ।


