Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब भारतीय नंबर के वाहनों को नेपाल रोड परमिट के लिए 1600 (भारु) अतिरिक्त देना होगा

 


काठमांडू । नेपाल में भारतीय नंबर के वाहनों को अब रोड परमिट के लिए भारतीय मुद्रा में 1600 रुपये अतिरिक्त देना होगा। इसके लिए नेपाल यातायात विभाग से रसीद लेना होगा।

रोड परमिट नहीं रहने पर एक हजार से 5000 हजार जुर्माना देना पड़ सकता है।   नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों का प्रवेश शुल्क पांच दिन पूर्व बढ़ा दिया है।

इससे नेपाल कस्टम ने सख्ती से लागू करने के लिए भारतीय नंबर के पर्यटकों के वाहनों इसके साथ ही अब बीते 30 अगस्त को जारी आदेश के मुताबिक, अब नेपाल में प्रवेश करने वाली भारतीय बाइक को रोड परमिट के रूप में 100 की बजाय 200 रुपये (नेपाली मुद्रा) देने होंगे।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री बालेन का संबोधन — हिंदी अनुवाद

छोटे चार पहिया वाहनों से 500 की जगह 600, मालवाहक मिनी ट्रक से 500 की बजाय 700 और ट्रक से 700 की जगह 1000 नेपाली रुपये लिए जाएंगे। इसकी जानकारी नेपाल भंसार यानी सीमा शुल्क कार्यालय नियंत्रण कक्ष और पर्सा जिला पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक भारती ने दी।

उन्होंने बताया कि सरकार का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिससे सख्ती पालन करने का निर्देश है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे भारतीय वाहनों और पर्यटकों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा।

यह भी पढें   राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी ने देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सचिव आलोक श्रीवास्तव, लायंस क्लब शंभु प्रसाद चौरसिया, बिमल रूंगटा ने बताया कि भारतीय लोगों पर आर्थिक दबाव डालकर अप्रत्यक्ष रूप से वाहनों का नेपाल में प्रवेश रोकने की साजिश है। नेपाल के चीन समर्थित सरकार ने दबाव में यह टैक्स लगाया है।

व्यपारियों ने बताया कि इसके कारण तत्काल 10 से 15 प्रतिशत भारतीय वाहनों का नेपाल में प्रवेश नही हो रहा। पूर्व में प्रतिदिन छोटे बड़े वाहन करीब एक हजार वाहन आते और जाते थे। इन दिनों बार्डर पार्किग क्षेत्र में वाहनो को पार्क कर नेपाली वाहनों से नेपाल जा रहे है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com