Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संविधान संशोधन द्वारा यदि जनता के अधिकारों को छीनने का प्रयास हुआ तो कड़ा विरोध करेंगे – प्रचण्ड

 

काठमांडू, भादव १९ – नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि संविधान संशोधन द्वारा यदि जनता के अधिकार को छीनने का प्रयास किया गया तो वें इसका सशक्त प्रतिकार करेंगे । बुधवार पार्टी कार्यालय पेरिसडाँडा में हुई केन्द्रीय अनुशासन आयोग, निर्वाचन आयोग और लेखा आयोग के संयुक्त परामर्श बैठक में उठे कुछ जिज्ञासों का जबाव देते हुए प्रचण्ड ने कहा कि दो दलीय सरकार ने जनविरोधी काम करना शुरु कर दिया है । उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि संविधान संशोधन द्वारा यदि जनता के अधिकार को छीनने का या कटौती करने का प्रयास किया गया तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे ।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार इससे पहले माओवादी नेतृत्व के सरकार द्वारा किए गए अच्छे काम को उलटने का काम कर रही है । इसका प्रतिकार करने के लिए सदन में सशक्त रूप में आवाज उठाना होगा । सदन में प्रतिपक्षी की भूमिका को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अन्य प्रतिपक्षी दलों को भी साथ में लेकर चलना होगा ।
बैठक में जटिल परिस्थिति में चुनौती का सामना करने के लिए पार्टी को एकतावद्ध बनाने का भी निर्णय लिया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed