निर्वाचन प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है–प्रधानमंत्री ओली
काठमांडू, भादव १९ – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा है कि निर्वाचन प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए सबके सहयोग की आवश्यकता है । बुधवार को काठमांडू में दक्षिण एशियाली निर्वाचन व्यवस्थापन निकाय सम्बन्धी मंच के १२ वें सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ओली ने यह बातें कही । उन्होंने कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच देश–विदेश में रहने वाली जनता की इच्छा और अपेक्षा अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया को सहज बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने बताया कि हरेक निर्वाचन जनता की इच्छा और आकांक्षा को प्रतिबिम्बित करती है । मताधिकार का सम्मान करना हरेक राज्य का दायित्व है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने यह भी कहा कि विगत के निर्वाचन व्यवस्थान की कमजोरी से सिखते हुए लोकतान्त्रिक मूल्य, मान्यता के साथ स्वच्छ, स्वतन्त्र, जबाहदेह और पारदर्शी निर्वाचन के दायित्व पूरा कर सकें तो आम जनता के मताधिकार का सम्मान किया जा सकेगा । मताधिकार को ही लेकर उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में नागरिक चाहे कही भी रहे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं इसके लिए उचित वातावरण बनाने के प्रयास में हम लगे हैं ।

