Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है जानकी नवमी

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर ।जनकपुरधाम में जानकी नवमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। जानकी नवमी की सुबह शनिवार को जानकी मंदिर से गाजा बाजा के साथ सैकड़ों साधु -संत तथा आम नागरिक जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में बसबिट्टी स्थित दूधमती नदी पहुंचा। जहां साधु संत तथा आम नागरिक ने शाही स्नान किए। जानकी नवमी के अवसर पर सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जानकी मंदिर तथा अन्य मंदिरों में पूजा पाठ किए। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर,राम मंदिर, रत्न सागर, बिहार कुंड , अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज,सुंदर सदन सहित अन्य मठ मंदिरों में भंडारा तथा बधाई गीत आयोजित किए गए हैं। शाम में जानकी मंदिर में गंगा आरती आयोजित किये गये थे। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शाम में जानकी मंदिर ग्यारह हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर के अलावा सभी मठ मंदिर तथा नगरवासियों ने अपने अपने घर के द्वार पर दीप प्रज्ज्वलित किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *