Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा की तैयारी

 

काठमांडू, बैशाख १२ – प्रधानमंत्री बालेन्द्र (बालेन) साह भारत यात्रा पर जाने वाले हैं । भारत ने बालेन को यात्रा का निमंत्रण दे दिया है और उन्होंने इस निमंत्रण को स्वीकार भी कर लिया है । उनकी यात्रा तय होने के बाद विदेश मंत्रालय इसकी तैयारियों में जुट गया है, हालांकि अभी इस यात्रा की तारीख को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है ।
इससे पहले विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने अपने मॉरीशस यात्रा के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा जल्द ही होगी । खनाल की भारत के विदेश मंत्री एस.जयशंकर के साथ मुलाकात में भी इस यात्रा को लेकर चर्चा हुई थी।
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि प्रधानमंत्री बालेन की यात्रा की तैयारी के लिए जल्द ही विदेश मंत्रालय के सचिव को भेजा जाएगा । विदेश मंत्री खनाल के मॉरीशस से लौटने के बाद बालेन की विदेश यात्रा की तैयारी शुरू हुई है । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोकबहादुर क्षेत्री ने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री की भारत यात्रा की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है।”
विदेश मंत्रालय के स्रोतों के अनुसार, यात्रा की तैयारी पर चर्चा के लिए जल्द ही भारत से एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आने वाला है । प्रधानमंत्री नियुक्त होने के बाद बालेन की पहली विदेश यात्रा भारत की होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com