हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन से किया आग्रह… जनता को दुख नहीं दें
काठमांडू, बैशाख १२ – श्रम संस्कृति पार्टी के अध्यक्ष हर्क साम्पाङ ने प्रधानमंत्री वालेन्द्र (बालेन) साह से आग्रह किया है कि जनता को दुःख नहीं दें । शनिवार काठमांडू के सुकुम्बासियों द्वारा बस्ती खाली करने के बाद सामाजिक सञ्जाल फेसबुक पर हर्क ने स्टेटस लिखते हुए सरकार से आग्रह किया कि वो जनता को दुःख नहीं दें ।
हर्क ने लिखा है कि “बालेन जी आपसे मेरा यह सुझाव है कि जनता को ज्यादा दुःख नहीं दें । जगह जमीन तेरा या मेरा, किसी का नहीं होता है । सभी को एक दिन मरना होता है । एक दिन जलकर, राख होकर इसी मिट्टी में मिल जाना होता है,! सत्य यही मिट्टी है । इसीलिए मैंने चुनाव चिन्ह भी मिट्टी ही रखी है ।”
हर्क ने प्रधानमंत्री बालेन को सुभाव भी दिया है कि वे विकास के काम मे लगे ।


