Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु, तीन लोग घायल

 

काठमांडू, वैशाख १३ – कपिलवस्तु में स्कॉर्पियो दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है और तीन लोग घायल हो गए हैं । बहादुरगंज से तौलिहवा की ओर जा रही यूपी ३२ सीए ८३४३ नंबर की भारतीय स्कॉर्पियो सड़क किनारे रुके हुए एक लु.१ ख ९५४९ नंबर के ट्रक से टकरा गई , इसमें दो लोगों की मृत्यु होने की जानकारी प्रहरी ने दी है । दुर्घटना में कपिलवस्तु नगरपालिका–११ के ५० वर्षीय राधेश्याम कुर्मी और शिवराज नगरपालिका–६ की ५५ वर्षीया चिन्नी कुर्मी की मृत्यु हो गई है ।
दुर्घटना में महाराजगंज नगरपालिका–११ के ६५ वर्षीय नन्दप्रसाद दुबे, शिवराज नगरपालिका–१० के २८ वर्षीय मोतीलाल कुर्मी और शिवराज नगरपालिका–११ के २० वर्षीय सुरेश कुर्मी घायल हुए हैं । प्रहरी ने जानकारी दी है कि घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *