पलेशा गोवर्धन को ६५ लाख रूपया पुरस्कार देने की घोषणा
काठमांडू, भादव २० – प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पैरालंपिक में नेपाल को ऐतिहासिक कास्य पदक दिलाने वाली खिलाड़ी पलेशा गोवर्धन को सरकार द्वारा कर नहीं काटकर ६५ लाख रूपया राशी की पुरस्कार देने की घोषणा की है ।
प्रधानमंत्री निवास, बालुवाटार में आयोजित बधाई तथा सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ओली ने पुरस्कार में बिना कर के ६५ लाख रूपया देने के बारे में स्पष्ट स्प से बताया ।
पेरिस पैरालंपिक २०२४ अन्तर्गत भादव १४ गते सम्पन्न के–४४ वर्ग अन्तर्गत महिला ५७ तौल समूह की प्रतिस्पर्धा में पलेशा ने सर्विया की मारिजा मिचेभ को १५–८ से पराजित कर कास्य पदक जीता । वो पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली नेपाली खिलाड़ी है ।
प्रधानमंत्री ओली ने कहा कि – मैंने हमेशा कहा है कि यदि नेपाली को अवसर मिले तो कर के दिखाता है । इस बात तो हमने पैरालंपिक में अपनी उपस्थिति ही नहीं वरन मात्र हस्तक्षेप और दखल दिया है । पलेशा की जीत नेपाली की जीत है । यह बहुत गर्व का विषय है । इसने नेपाल की इज्जत को बढ़ाया है । ये कीर्तिमान इतिहास में लिखी जाएगी । इसी तरह हमें पुराने कीर्तिमान को तोड़ते हुए नए कीतिमान बनाने हैं । अभी तो यह यात्रा शुरु हुई है । इस अवसर में उक्त खेल के प्रशिक्षक, व्यवस्थापक और सहभागी खिलाडि़यों को भी प्रधानमन्त्री ओली ने सम्मान किया ।


