Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति नेपाल द्वारा माइतीघर मण्डला में विशाल विरोध प्रदर्शन

 

काठमांडू, असोज ३ – आज राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति नेपाल के साथ संलग्न रहे बृहत् मोर्चा द्वारा माइतीघर मण्डला में विशाल विरोध का प्रदर्शन किया गया है ।

आज गैरन्यायिक सड़क तथा नदी के मापदण्ड को खारीज कर, बहुलराष्ट्रीय राज्य कायम कर, असोज तीन काला दिन, दलित अभियान की मांग को पूरा कर, भ्रष्टाचारी पर कारवाई कर, सहकारी पीडि़त को न्याय दे, नेपाः मण्डल कायम कर, स्वदेशवाद जिन्दावाद, राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति नेपाल जिन्दावाद आदि के नारे से गूँज रहा था माइतीघर मण्डला ।

यह भी पढें   सप्तरी में तीन वर्षीया बालिका का मिला शव, एक शंकास्पद व्यक्ति नियंत्रण में

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति नेपाल के अध्यक्ष राजेन्द्र महतो, सुमन सायमी , जुनतारा पुन मगर, बुद्ध छिरिङ मोक्तान , रबिन्द्र कुमार श्रेष्ठ , जितेन्द्र बज्राचार्य, गोपाल किराँती, कुशलव केसी के साथ ही अन्य वक्ताओं ने अपने मंतव्यों को रखा । राजेन्द्र महतो, सुमन सायमी, केशव झा, रबिन्द्र कुमार श्रेष्ठ , राजिव झा, पूर्व मंत्री राम नरेश राय, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश गुल्जारी के साथ ही सभी सड़क पर लेट कर उपत्यकावासी को घरबार विहिन बनाने का जो यह फैसला किया गया है उसका बिरोध किया साथ ही संविधान जलाकर भी अपना विरोध जताया ।

यह भी पढें   सोना चांदी व्यवसायी का पदस्थापन तथा पद हस्तांतरण भव्यता के साथ संपन्न

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com