Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का मौसम…बागमती तथा गण्डकी के कुछ स्थानों में हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना

 

काठमांडू, असोज १५ – देशभर मानसूनी वायू का प्रभाव है ।
देश के कुछ भू–भागों में आज भी हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार कोशी, मधेश और वागमती प्रदेश में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी प्रदेश में कही कही आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा ।
विभाग के अनुसार आज दिन में कोशी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । बाकी में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा ।
कोशी प्रदेश के कुछ स्थानों, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों और बाकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
विभाग ने आज रात को लेकर कहा है कि कोशी प्रदेश के साथ देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे ।बाकी भू–भाग में आंशिक बादल तथा मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा । कोसी प्रदेश के साथ ही वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *