Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाढ़ और भूस्खलन से अब तक २सौ१७ लोगों की मृत्यु,१सौ४३ घायल,२८ लापता

 

काठमांडू, असोज १५ – कुछ दिन पहले हुई अविरल बारिश के कारण हुए बाढ़ और भूस्खलन से अब तक २ सौ १७ लोगों की मृत्यु हो चुकी है और अभी भी २८ लोग लापता हैं ।
इस प्राकृतिक विपदा से १ सौ४३ लोगों के घायल होने की जानकारी गृह मन्त्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तीवारी ने दी ।
उन्होंने बताया कि बाढ़, भूस्खलन के बाद खोज, उद्धार और राहत के लिए सभी सुरक्षा निकाय परिचालित किए गए हैं । बाढ़ प्रभावित पीडि़तों को खाद्यान्न के साथ ही आपातकालीन राहत सामग्री उपलब्ध किया जा रहा है तथा घायलों का निःशुल्क उपचार भी किया जा रहा है ।
सरकार खोज, उद्धार और राहत को उच्च प्राथमिकता दे रही है । साथ ही यातायात संचालन करने के लिए अवरुद्ध राजमार्ग खोलन की भी पहल की जा रही है ।

यह भी पढें   प्रैंक वीडियो बनाने के नाम पर एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed