जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में जानकी नवमी धूमधाम से मनायी जा रही है। जानकी मंदिर के अलावा राम मंदिर,रत्नसागर, बिहार कुंड अवस्थित सभी मठ मंदिरों में शाम को कीर्तन तथा बधाईयां गायी जाती है। भारत के अलावा नेपाल से साधु संतों का आना जारी है। जानकी मंदिर में सप्ताहव्यापी जानकी महोत्सव का आयोजन किया गया है।
जानकी नवमी पर रामानंदीय वैष्णव समाज जनकपुरधाम ने राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। रामानंदीय वैष्णव संत के अध्यक्ष राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में साधु-संतों का शिष्टमंडल धनुषा के जिलाधिकारी से मिलकर नेपाल के प्रधानमंत्री के नाम से प्रेस विज्ञप्ति सौंपा। जानकी मंदिर के उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने कहा है कि जानकी नवमी (25मई)को सुवह गाजा बाजा के साथ साधु संत तथा आम श्रद्धालु दूधमती नदी में शाही स्नान के लिए निकलेंगे।शाम में नगरवासी अपने अपने घर में कम से कम पांच दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। जानकी मंदिर के अवसर पर जानकी मंदिर सहित अन्य मठ मंदिरों में सजाया गया है। रंग बिरंगे बल्व से जानकी मंदिर को सजाया गया है।

